फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   at stephens admission 2019 sports verification new program released 22 june is last application date

सेंट स्टीफंस दाखिला : स्पोर्ट्स वेरिफिकेशन का नया कार्यक्रम जारी, 22 तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 18 Jun 2019 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
at stephens admission 2019 sports verification new program released 22 june is last application date
फाइल फोटो

दिल्ली विश्वविद्यालय की आवेदन तिथि बढ़ने से सेंट स्टीफंस कॉलेज का दाखिला कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ है। आवेदन 22 जून तक होने से सेंट स्टीफंस ने स्पोर्ट्स वेरिफिकेशन का नया कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 जून से स्पोर्ट्स प्रमाणपत्रों के वेरिफिकेशन का काम शुरू होना था। जबकि 20 जून से स्पोर्ट्स ट्रायल होने थे। वहीं 11 जुलाई से साक्षात्कार होने थे।
विज्ञापन


इस वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को अपने स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के मूल दस्तावेज लेकर जाने होंगे। इस तिथि के बाद किसी भी सूरत में विद्यार्थी के दस्तावेज का वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट स्टीफंस कॉलेज में अब 24 जून से वेरिफिकेशन शुरू होगा जो कि 27 जून तक चलेगा। 24 जून को स्क्वैश (पुरुष) क्रिकेट (पुरुष), टेबल टेनिस और बैडमिंटन के लिए दस्तावेज का वेरिफिकेशन सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

25 जून को बास्केटबॉल, शूटिंग, फुटबॉल (महिला), 26 जून को स्विमिंग व लॉन टेनिस व फुटबॉल (पुरुष) का वेरिफिकेशन होगा। 27 जून को सर्टिफिकेट ग्रीवांस सेशन होगा।


सेंट स्टीफंस में स्पोर्ट्स ट्रायल का कार्यक्रम
तिथि                   खेल 
28 जून              क्रिकेट (पुरुष), स्कवैश (पुरुष)
29 जून              बैडमिंटन (महिला), टेबल टेनिस (महिला)
30 जून              बैडमिंटन (पुरुष), टेबल टेनिस (पुरुष)
02 जुलाई           फुटबॉल (पुरुष)
03 जुलाई           फुटबॉल (महिला)
05 जुलाई           बास्केटबॉल(महिला)
06 जुलाई           बॉस्केटबॉल(पुरुष), लॉन टेनिस (महिला)
08 जुलाई           लॉन टेनिस (पुरुष), शूटिंग (पुरुष)
नई तिथि अभी जारी नहीं    स्विमिंग (महिला)

स्पोर्ट्स साक्षात्कार कार्यक्रम जल्द होगा जारी
कॉलेज में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स इतिहास, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री, बीएससी प्रोग्राम केमिस्ट्री, बीएससी प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस, बीए प्रोग्राम कोर्स के लिए अभी साक्षात्कार कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed