{"_id":"578a74084f1c1ba94013d96f","slug":"appointments-to-committees-ltkegi-denied-extension-writes-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों को विस्तार न मिलने से लटकेंगी नियुक्तियां, सीएम को लिखा पत्र ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
समितियों को विस्तार न मिलने से लटकेंगी नियुक्तियां, सीएम को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध 28 कॉलेजों में प्रबंध समितियों को विस्तार नहीं मिलने से नियुक्तियां लटकने के आसार बन रहे हैं। दरअसल, यह 28 ऐसे कॉलेज हैं जिनमें दिल्ली सरकार की प्रबंध समितियां हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेज की प्रबंध समितियों का एक वर्ष का कार्यकाल आगामी 26 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। यदि सरकार की ओर से कॉलेज प्रबंध समिति को तीन महीने का विस्तार नहीं मिलता, तो कॉलेजों में टीचिंग व नॉन टीचिंग की नियुक्तियां रुक सकती हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डीयू विद्वत परिषद सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।प्रो. हंसराज ने बताया कि 28 कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी (प्रबंध समिति) के विस्तार के संबंध में अब तक विश्वविद्यालय को पत्र नहीं भेजा गया है, जबकि प्रबंध समितियों का कार्यकाल 26 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने मांग की है कि विस्तार संबंधी पत्र डीयू कुलपति व कॉलेज प्राचार्यों को जल्द भेजा जाए, जिससे कि रुक रही टीचिंग एवं नॉन टीचिंग की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो सके।
पत्र में यह भी लिखा गया है कि प्रबंध समिति के सदस्यों के नाम जब भी भेजे जाएं, उसमें एससी-एसटी व ओबीसी व दिव्यांगों के नाम भी शामिल हों।