फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   appointment process begins in delhi university

डीयू में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
appointment process begins in delhi university
दिल्ली यूनिवर्सिटी
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते एक साल से स्थगित चल रही प्राचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। शुरुआत हिंदू कॉलेज से हो रही है। दो दिसंबर को हिंदू कॉलेज के प्रिंसिपल के लिए साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन


इसके लिए योग्य उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करने के बाद साक्षात्कार के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। इस सूची में प्रिंसिपल पद के लिए 42 लोगों के नाम शामिल हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय एससी-एसटी ओबीसी फोरम के अध्यक्ष प्रो. सुमन ने बताया कि मौजूदा समय में डीयू के लगभग दो दर्जन से अधिक कॉलेज बिना प्रिंसिपल के चल रहे हैं।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में हिंदू कॉलेज, किरोड़ीमल, अरबिंदो कॉलेज, अरबिंदो कॉलेज (सांध्य), दिल्ली कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स एंड कॉमर्स, भगत सिंह कॉलेज सांध्य, देशबंधु कॉलेज, सत्यवती कॉलेज सांध्य, पीजीडीएवी कॉलेज सांध्य, भारती कॉलेज, गार्गी कॉलेज, राजधानी कॉलेज के अलावा कई अन्य कॉलेज बिना प्राचार्य के चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कई ऐसे कॉलेज हैं जिनमें तीन से पांच वर्षों तक तक ओएसडी व कार्यवाहक प्राचार्य हैं। उन्होंने प्रक्रिया शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर कर कहा कि इसी तरह से अब कॉलेजों में लंबे समय से रिक्त पड़े 4500 सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भी साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है।


प्रो सुमन ने इस संदर्भ में उपकुलपति प्रो. योगेश त्यागी को पत्र भी लिखा है। उनका मानना है कि इस तरह से प्रक्रिया शुरू होने से स्थायी नियुक्ति की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed