फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application process for 33 thousand seats of 58 courses in the IPU can be started from 16 fabruary

16 फरवरी से शुरु हो सकती है आईपीयू में 58 पाठ्यक्रमों की 33 हजार सीटों पर आवेदन प्रक्रिया

Thu, 15 Feb 2018 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Application process for 33 thousand seats of 58 courses in the IPU can be started from 16 fabruary
IPU

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो सकती है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत 58 पाठ्यक्रमों में दाखिले होने है। बीते सप्ताह आईपीयू प्रशासन ने 15 फरवरी से प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


लेकिन यह अब कल से शुरू हो सकती है। जिसके तहत 11 यूनिवर्सिटी स्कूल व 120 संबद्ध कॉलेजों की 33 हजार से अधिक सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 

जारी होगी ऑनलाइन विवरणिका 
प्रशासन द्वारा ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस जारी किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में 1 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। आईपीयू में उपलब्ध 45 पाठ्यक्रमों में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) से होंगे। जबकि, मेडिकल पाठ्यक्रमों मेें दाखिले नीट के माध्यम से होंगे।
विज्ञापन


पीएचडी में दाखिला के लिए एंट्रेंस टेस्ट होगा। एमटेक बायो टेक्नोलॉजी, एमबीए (वीकेंड), पीजी डिप्लोमा महिला सशक्तिकरण, एलएलएम (वीकेंड), बी.आर्क में सीईटी नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से मिलेगी जानकारी 
दाखिला बॉर्शर, ऑनलाइन लिंक, व दाखिला संबंधी अन्य जानकारी आईपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (सीईटी) की शुरुआत 21 अप्रैल 2018 से होगी। तीन मई से रिजल्ट आने शुरू हो जाएंगे। कुछ के रिजल्ट 10 और 17 मई तक जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed