फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application for MBA admission in JNU till today

जेएनयू में एमबीए दाखिले के लिए आवेदन आज तक, कैट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर तैयार होगी मेरिट

Fri, 01 Mar 2019 09:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Application for MBA admission in JNU till today
प्रतीकात्मक तस्वीर
जेएनयू में पहली बार शुरू हो रहे एमबीए रेगुलर प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। छात्रों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। सीट कैट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर तैयार मेरिट से मिलेगी। 
विज्ञापन


आवेदन पत्र के साथ सामान्य व ओबीसी वर्ग को दो हजार व आरक्षित वर्ग को एक हजार रुपये की फीस देनी होगी। जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड इंटरप्रिंयोरिशप में 2019 से पहले बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन


दाखिला आवेदन पत्र भरने के साथ छात्रों को अपना कैट परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नंबर भरना अनिवार्य है। कैट स्कोर का प्रयोग विश्वविद्यालय इंटरव्यू की मेरिट सूची बनाने के लिए करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैट स्कोर का 70 फीसदी और इंटरव्यू के 30 फीसदी वेटेज के आधार पर सीट कंफर्म होगी। कैट स्कोर के आधार पर चयनित छात्रों का 15 से 18 अप्रैल के बीच वाइवा और इंटरव्यू होंगे। 

इंटरव्यू का रिजल्ट 26 अप्रैल को घोषित होगा। पहली मेरिट के आधार पर चयनित छात्रों को 3 मई से 6 मई रात 12 बजे तक सीट बुक करने का मौका मिलेगा। यदि सीट खाली रह जाती है तो 10 मई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर छात्र 10 मई से 14 मई तक सीट बुक कर सकेंगे।

डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे छात्र भी भर सकते आवेदन
जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, एमबीए के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग में छात्रों के स्नातक प्रोग्राम में 60 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के लिए 55 फीसदी, एससीए एसटी व दिव्यांग छात्रों के 45 फीसदी अंक या उसके तहत सीजीपीए होना अनिवार्य है।

स्नातक प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। हालांकि निर्धारित तिथि के भीतर उन्हें अपना स्नातक डिग्री का प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed