{"_id":"57ab30f04f1c1b0445ee4d73","slug":"application-for-admission-to-public-schools-by-20-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : concept photo
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में केजी से पांचवीं कक्षा तक बची हुई सीटों पर दाखिले की तिथि को बढ़ा दिया है। दाखिले लेने वाले अब 20 अगस्त तक निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन के आधार पर 22 अगस्त को लॉटरी निकाली जाएगी। सुबह की पाली के लिए सुबह 11 बजे व सांध्यकालीन पाली के लिए दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी।
उपशिक्षा निदेशक की मंजूरी से लॉटरी में चयनित हुए छात्रों की सूची 24 अगस्त की सुबह 11 बजे जारी होगी। इस सूची के आधार पर उसी दिन से दाखिले शुरू हो जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि तीन दिन के अंदर ही दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन