Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application for admission to military school till 30

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए 30 तक करें आवेदन

Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Application for admission to military school till 30
आवेदन - फोटो : Demo Pic

सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। सैनिक स्कूल में सिर्फ लड़के ही प्रवेश ले सकेंगे। 

विज्ञापन


कक्षा छह में प्रवेश के लिए जन्मतिथि दो जुलाई, 2006 व एक जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए।  कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्रों की जन्मतिथि दो जुलाई 2003 व एक जुलाई 2004 के मध्य होना जरूरी है।
विज्ञापन


नौवीं में दाखिले के लिए छात्र का मान्यता प्राप्त स्कूल में 8वीं कक्षा का विद्यार्थी होना अनिवार्य है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन आठ जनवरी 2017 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक स्कूल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व रक्षा कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए सीटें आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूलों के लक्ष्य व उद्देश्यों में छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला पुणे में प्रवेश हेतु शैक्षिक, शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करना है।


जिससे वह आदर्श एवं उपयोगी नागरिक बन सकें। प्रवेश के समय लगभग एक लाख रुपये जिसमें 30 हजार गारंटी राशि है। जो विद्यालय छोड़ने पर वापस कर दी जाएगी।

केंद्रीय व प्रांतीय सरकारों द्वारा छात्रों की शैक्षिक स्थिति व माता-पिता की वार्षिक आय के आधार पर उदारतापूर्वक छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट www.sskunjpura.org पर संपर्क किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed