{"_id":"595a4b334f1c1b3c638b4693","slug":"application-can-be-sent-for-journalism-course-in-ymca-till-21-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता के लिए 21 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पत्रकारिता के लिए 21 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए एमए जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में दाखिले की अंतिम तिथि 21 जुलाई कर दी है। पहले अंतिम तिथि 4 जुलाई रखी गई थी, जिसे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। हालांकि अन्य पाठ्यक्रमों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के सहयोग के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पडेस्क बनाया है।
विज्ञापन
एमए जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम को गत वर्ष 30 सीटों के साथ शुरू किया था। दाखिले के लिए पात्रता न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है।
विज्ञापन
ऑफलाइन आवेदन की सुविधा सिर्फ इसी पाठ्यक्रम के लिए रहेेगी। आवेदन की फीस एक हजार रुपये, एससी एवं एसटी विद्यार्थियों के लिए 500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट कुलसचिव के पक्ष में देय होगा। 21 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।