फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   app will inform parents about kids school attendance

बच्चा स्कूल जा रहा है या नहीं बस एक ऐप डाउनलोड करिए और जान लीजिए सच

Sun, 27 Nov 2016 12:02 PM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 12:02 PM IST
सार

- लक्ष्मीबाई कॉलेज ने छात्राओं की बंक मारने की आदत दूर करने के लिए बनाई योजना
- डिफॉल्टर छात्राओं की सूची भी होगी अपलोड, अभिभावकों को मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
app will inform parents about kids school attendance
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज ने कक्षाओं से छात्राओं की बंक मारने की आदत दूर करने के लिए योजना बनाई है। कॉलेज अब अपने मोबाइल ऐप पर ही छात्राओं की उपस्थिति अपलोड करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


ऐप पर न केवल उपस्थिति अपलोड की जाएगी, बल्कि जिनकी उपस्थिति कम होगी, उनकी डिफॉल्टर सूची बनाकर ऐप पर डाल दी जाएगी। वर्तमान में कॉलेज प्रतिमाह अपनी वेबसाइट पर छात्राओं की उपस्थिति अपलोड करता है, लेकिन इस प्रयास में कॉलेज को ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


अभी भी नवंबर-दिसंबर की परीक्षा के लिए जब उपस्थिति निकाली गई, तो कई छात्राओं की उपस्थिति महज 10-20 फीसदी ही पाई गई है। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा के समय छात्राओं की कम उपस्थिति देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का डाटा होगा तैयार

app will inform parents about kids school attendance
न छात्राएं और न ही अभिभावक उपस्थिति पर ध्यान देते हैं। ऐसे में कॉलेज अभिभावकों को ऐप के माध्यम से ही अलर्ट करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए कॉलेज अभिभावकों का डाटा तैयार करेगा, जिससे उनके बच्चे की कम उपस्थिति की जानकारी भेजी जा सके।

उन्होंने बताया कि अभिभावक हमारा ऐप डाउनलोड करें, तो हम उस पर ही उन छात्रों की डिफॉल्टर सूची डाल देंगे, जिनकी उपस्थिति कम होगी। इस लिस्ट को डालने से हमें व्यक्तिगत रूप से हर अभिभावकों को जानकारी नहीं भेजनी होगी।

कॉलेज ऐप के माध्यम से पहले से काफी सुविधाएं छात्राओं को दी जा रही हैं। अभिभावकों को अलर्ट करने के लिए एसएमएस भेजने की भी योजना है। जब तक ऐप पर यह सुविधा शुरू नहीं होती, तब तक अभिभावकों को वेबसाइट पर छात्राओं की उपस्थिति को जांचना चाहिए। यदि अभिभावक अलर्ट रहेंगे, तो छात्राओं में एक डर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed