{"_id":"599b0e344f1c1b88608b4616","slug":"apj-abdul-kalam-university-s-student-can-change-their-branch-till-twenty-three-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्रों के पास 23 तक ब्रांच बदलने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्रों के पास 23 तक ब्रांच बदलने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के छात्र 23 अगस्त तक अपनी ब्रांच बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में केवल हाल में एडमिशन लिए छात्रों या प्रथम वर्ष पास कर चुके विद्यार्थियों के लिए ही यह सुविधा दी गई है। हालांकि इसमें ब्रांच में बची हुई सीटों के अलावा पिछले वर्ष प्राप्त किए अंकों के आधार पर ब्रांच बदलने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
ब्रांच बदलने के लिए विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि केवल खाली सीटों के स्थान पर ही आवेदन लिए जा सकते हैं।
Trending Videos
बीटेक एग्रीकल्चर और बीटेक बायो टेक्नोलॉजी के छात्र ब्रांच नहीं बदल सकते
PU Campus 2016
- फोटो : Amar ujala
विवि की ओर से जारी गाइडलाइंस में बताया गया है कि इसी सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों की ब्रांच उनकी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर बदली जाएगी, जबकि बीटेक एग्रीकल्चर और बीटेक बायो टेक्नोलॉजी के छात्र ब्रांच नहीं बदल सकते।
प्रथम वर्ष पास करने वाले छात्रों के दोनों सेमेस्टर में 60 फीसदी अंक होने आवश्यक हैं। साथ ही परीक्षा में दोनों ही ब्रांच में पास होना आवश्यक है।
यदि किसी पेपर में बैक आई है, तो ब्रांच नहीं बदली जा सकती। वहीं, फीस माफी का लाभ लेने वाले छात्र केवल कोटे की सीट खाली होने पर ही ब्रांच बदल सकते हैं।
प्रथम वर्ष पास करने वाले छात्रों के दोनों सेमेस्टर में 60 फीसदी अंक होने आवश्यक हैं। साथ ही परीक्षा में दोनों ही ब्रांच में पास होना आवश्यक है।
यदि किसी पेपर में बैक आई है, तो ब्रांच नहीं बदली जा सकती। वहीं, फीस माफी का लाभ लेने वाले छात्र केवल कोटे की सीट खाली होने पर ही ब्रांच बदल सकते हैं।