फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   annual function in suncity school

बाल कवियों ने कविता सुना दी चुनौती

Sun, 25 Dec 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 25 Dec 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
annual function in suncity school
स्कूल में हुआ धमाल - फोटो : अमर उजाला
सनसिटी वल्र्ड स्कूल परिसर में शनिवार को विद्यालय का 11वां वार्षिकोत्सव सटनेलिया’ धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ ख्याति प्राप्त कवियों की कविताओं ने भी सभी का दिल जीता। यह उत्सव स्कूल परिसर में हर साल दिसंबर में मनाया जाता है। हर किसी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा। 

इस कार्यक्रम की शुरूआत अंकित गोयल के स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। कहा कि बिना परिश्रम और त्याग के कुछ भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन

सर्व शक्तिमान ईश्वर व मंगलाचरण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई

annual function in suncity school
स्कूल में हुआ धमाल - फोटो : अमर उजाला

वार्षिकोत्सव में वेलहम ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक दर्शन सिंह, कहानी फिल्म की लेखिका अद्वैत कला, हास्य कवि अशोक चक्रधर व सुरेन्द्र शर्मा की मौजूदगी अहम रही। इन्होंने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। 

सनसिटी स्कूल के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल वाइस चेयरमैन अंकित गोयल व स्कूल की प्रिंसिपल रूपा चक्रवर्ती ने कहा कि हर प्रस्तुति काफी बेजोड़ रही। सभागार में छात्रों ने लाइव बैंड पर अपनी प्रस्तुति दी।

सर्व शक्तिमान ईश्वर व मंगलाचरण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अपने जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed