फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Annual examinations of 9th and 11th of Haryana School Education Board from March 1

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं एक मार्च से शुरु होंगी

Tue, 20 Feb 2018 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 20 Feb 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations of 9th and 11th of Haryana School Education Board from March 1
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धित स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। इन कक्षाओं के परीक्षार्थी भी सुबह की पाली में ही परीक्षा देंगे। 9वीं और 11वीं दोनों कक्षाओं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। एक मार्च को दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थी पहली परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


    परीक्षा के दौरान बोर्ड की तर्ज पर इन वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र बोर्ड कार्यालय की तरफ से ही भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हरियाणा बोर्ड ने वर्ष 2015 में 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की थी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सुधरे यही इस बदलाव की मुख्य वजह थी। स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को परीक्षा के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान एक घंटे की समय अवधि में छात्रों को ये अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 09वीं की अगली परीक्षा पांच मार्च को गणित विषय की होगी। वहीं परीक्षा का दौर 17 मार्च तक चलेगा। उधर, 11वीं कक्षा के लिए परीक्षाओं का दौर 24 मार्च तक जारी रहेगा।

अंतिम परीक्षा वैकल्पिक विषयों की होगी। 09वीं और 11वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी। सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ढाई घंटे की इस परीक्षा के दौरान बोर्ड की तर्ज पर कड़ी निगरानी बरती जाएगी। वहीं परीक्षा के दौरान छात्रों की चेकिंग और निगरानी के लिए शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी।

 
Trending Videos

परीक्षा की समय सारिणी

Annual examinations of 9th and 11th of Haryana School Education Board from March 1
परीक्षा की समय सारिणी

दिन          11वीं    9वीं
01 मार्च     अंग्रेजी अंग्रेजी
03 मार्च     व्यावसायिक ---
05 मार्च हिंदी गणित
06 मार्च गृह विज्ञान ---
07 मार्च    फाइन आर्ट्स हिंदी
08 मार्च फिजिक्स/अर्थशास्त्र ---
09 मार्च    इतिहास/बायोटेक्नोलॉजी    सा. विज्ञान
10 मार्च फिलॉसफी/अकाउंट ---
12 मार्च गणित ---
13 मार्च    म्यूजिक विज्ञान 
14 मार्च पंजाबी/संस्कृत/ऊर्दू ---
15 मार्च शारीरिक विज्ञान वैकल्पिक
16 मार्च भूगोल ---
17 मार्च साइकोलॉजी/बॉयो व्यावसायिक ---
19 मार्च राजनीति विज्ञान ---
21 मार्च कैमिस्ट्री/बिजनेस ---
22 मार्च    सोशियोलॉजी
24 मार्च  वैकल्पिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed