{"_id":"57bc785c4f1c1b2926d4fa53","slug":"amity-law-school-petition-against-75-per-cent-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी लॉ स्कूल में 75 फीसदी हाजिरी के खिलाफ याचिका ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमिटी लॉ स्कूल में 75 फीसदी हाजिरी के खिलाफ याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमिटी लॉ स्कूल में परीक्षा में बैठने के लिए 75 फीसदी उपस्थित अनिवार्य रखने के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने याचिका को किसी अन्य पीठ के समक्ष ट्रांसफर करते हुए सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तारीख तय की है। याचिका दिव्यदीप चतुर्वेदी ने दायर की है।
विज्ञापन
याची के अनुसार, स्कूल प्रशासन सभी छात्रों से हलफनामा ले रहा है कि अगर उनकी किसी विषय में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होगी तो उन्हें अंतिम सत्र की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
याची का दावा है कि कम उपस्थिति के चलते एक छात्र को छठे सेमेस्टर में बैठने की अनुमति न मिलने से उसने खुदकुशी कर ली थी।