{"_id":"58134ad74f1c1b6c1ebc24d9","slug":"amar-of-nehru-college-wins-gold-medal-in-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू कॉलेज के अमर ने शूटिंग में जीता स्वर्ण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नेहरू कॉलेज के अमर ने शूटिंग में जीता स्वर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित अंतर कॉलेज राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के शूटरों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
इन्होंने व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट में मेडल जीत कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। कॉलेज की प्रिंसिपल विमला विश्नोई ने शूटरों को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर डॉ बलबीर दहिया ने बताया कि उनके कॉलेजों के शूटरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शूटर अमर सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम में एमए अंग्रेजी ऑनर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र अमर सिंह, एमएससी प्रथम वर्ष के अश्विनी यादव, बीएससी प्रथम वर्ष के रिंकूशर्मा टीम में शामिल थे।
विज्ञापन