{"_id":"593eaf521126f49c418b4807","slug":"all-universities-will-connect-with-e-portal-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-विश्वविद्यालय पोर्टल से जुड़ेंगे सभी विश्वविद्यालय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ई-विश्वविद्यालय पोर्टल से जुड़ेंगे सभी विश्वविद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सभी विश्वविद्यालय ई-विश्वविद्यालय पोर्टल से जुड़ेंगे। पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालयों की आपसी सूचनाएं आसानी से साझा हो सकेंगी। विद्यार्थियों को भी सभी विश्वविद्यालयों की जानकारियां एक ही पोर्टल पर मिल सकेंगी। सोमवार को लखनऊ के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में इस संबंध में एक बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाठक के अलावा प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि के रूप में आईटी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। एकेटीयू ने अपने प्रस्तुतीकरण में कहा कि विश्वविद्यालय के पास अब तक विद्यार्थियों और प्राध्यापकों आदि से संबंधित किसी तरह का कोई डाटा नहीं है।
विज्ञापन
इन कार्यों को जिस वेंडर के माध्यम से कराया जाता है और सारा डाटा उसी के पास होता है। इसमें विश्वविद्यालय का खर्च भी बढ़ता है। डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि ई-विश्वविद्यालय पोर्टल के रूप में ऐसा साफ्टवेयर विकसित किया जाए जो सभी राज्य विवि के लिए समान रूप से लागू हो।
विज्ञापन
ई-विश्वविद्यालय पोर्टल को बनाने की जिम्मेदारी एनआईसी को दी गयी है। एनआईसी के यूपी प्रमुख ने बताया कि यह साफ्टवेयर क्लाउड आधारित होगा और मोबाइल पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह प्रणाली अगले शैक्षिक सत्र से लागू करने की तैयारी है।