{"_id":"594e97d24f1c1b9e598b4667","slug":"all-india-students-association-protest-against-du-llb-seat-deduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी में सीट कटौती के विरोध में आइसा का प्रदर्शन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एलएलबी में सीट कटौती के विरोध में आइसा का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
students
दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी की सीटों में कटौती करने के विरोध में आइसा ने आर्ट्र्स फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन किया। आइसा के मुताबिक बीते साल सीटों की संख्या 2310 थी जो कि इस साल घटाकर 1440 कर दी गई है।
विज्ञापन
आइसा की डीयू इकाई अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर ने कहा कि बीते साल भी डीयू और बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) के बीच की लड़ाई थी। जिसके कारण दो माह देरी से दाखिले हुए थे। इस लड़ाई में छात्र क्यों पिसते हैं।
विज्ञापन
डीयू के पास संसाधन सुधारने के लिए पूरा एक साल था। लेकिन कुछ नहीं किया गया और अब छात्र प्रभावित हो रहे हैं।