{"_id":"584302894f1c1b0d1ede9122","slug":"aktu-would-tell-why-stop-student-s-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू को बताना होगा क्यों रोका छात्रों का प्रवेश पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू को बताना होगा क्यों रोका छात्रों का प्रवेश पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
सार
छात्रों का उत्पीड़न करने वाले कॉलेजों पर कसी नकेल
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज यदि सेमेस्टर परीक्षाओं में किसी छात्र का प्रवेश पत्र रोकते हैं, तो उसे नए नियम के अनुसार उक्त छात्र की उपस्थिति की जानकारी विवि को भेजनी होगी। साथ ही इसके संबंध में अभिभावकों को भी बताना होगा।
विज्ञापन
विवि के नए नियम से बहुत से कॉलेजों द्वारा कानूनों की आड़ में किया जा रहा छात्रों का उत्पीड़न रोका जा सकेगा। शहर में प्रावधिक शिक्षा के करीब सौ कॉलेजों में लगभग एक लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। विवि के नियम के अनुसार 75 फीसदी तक छात्रों की उपस्थिति न होने पर परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल कई बार विद्यार्थियों को कम उपस्थिति का डर दिखाकर कुछ कॉलेज प्रबंधन तगड़ी कमाई करते हैं। अब नए नियम के अनुसार कॉलेज प्रबंधन ऐसे छात्रों की उपस्थिति की जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजेगा। उपस्थिति रजिस्टर भी संलग्न करना होगा। यह भी बताना होगा कि विद्यार्थी के कॉलेज न आने पर उसके परिजन को कितनी बार सूचना दी गई। नए नियम से कॉलेज प्रबंधन पर नकेल कसी जा सकती है।
विज्ञापन