फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aktu: six thousand students shall submit the missing documents

एकेटीयू : छह हजार छात्रों ने ही अधूरे दस्तावेज कराए जमा

Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
aktu: six thousand students shall submit the missing documents
demo pic - फोटो : अमर उजाला

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के पास निलंबित किए गए छात्रों में सिर्फ  छह हजार छात्रों ने ही अधूरे दस्तावेज जमा कराए हैं। जबकि तीन दिन ही शेष हैं।

विज्ञापन


दस्तावेज में गड़बड़ी की आशंका से 19,834 छात्रों को निलंबित किया गया है। कॉलेजों के पास दस्तावेज सुधरवाने के लिए 8 मार्च तक का समय है। विश्व विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, छात्र कॉलेजों के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अधूरे दस्तावेज विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा कर प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय दस्तावेज को पूरा नहीं करने वाले छात्रों का दाखिला रद्द कर देगा। ऐसे छात्रों को दोबारा दाखिला नहीं दिया जाएगा। एकेटीयू ने इस बार छात्रों के ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इन छात्रों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज में कमियां पाई गई। ऐसे में विश्वविद्यालय ने इन छात्रों के नामांकन को रद्द कर दिया। निलंबित छात्रों और कॉलेजों के नामों की सूची एकेटीयू की वेबसाइट पर अपलोड है।

छात्रों को सत्यापन के लिए 8 मार्च तक का समय दिया गया है। दस्तावेज में सुधार के लिए पहुंचने वाले कॉलेजों की संख्या कम रही है।
- पवन गंगवार, कुल सचिव, एकेटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed