{"_id":"5809da654f1c1bf36e704b60","slug":"aktu-problem-with-b-arch-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : अब बीआर्क के रिजल्ट में भी गड़बड़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू : अब बीआर्क के रिजल्ट में भी गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Oct 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों की लापरवाही छात्रों के कॅरियर पर भारी पड़ती जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले दिनों जारी हुए रिजल्ट की खामियां अभी दूर नहीं पाई थीं कि अब बीआर्क का अधूरा रिजल्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
हाल ही में जारी बीआर्क के परीक्षा परिणाम में करीब 70 फीसदी छात्रों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक नहीं जोड़े गए हैं। विश्वविद्यालय ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिससे कारण अब छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधूरा रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और छात्रों को परेशानी दूर कराने के लिए लखनऊ तक भटकना पड़ता है। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों जारी हुए रिजल्ट भी कॉलेजों की लापरवाही के कारण अधूरे जारी हुए थे।
विज्ञापन
अब बीआर्क के परिणाम में भी कुछ शिकायतें मिल रही हैं। पुरानी शिकायतों को अधिकतर निपटा लिया है। मगर अब कॉलेजों को नोटिस जारी किया जा रहा है। हालांकि एक सप्ताह में इन समस्याओं को दूर करा दिया जाएगा।