फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aktu: Paper will get in electronic in Mtech

एकेटीयू : एमटेक में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में मिलेगा पेपर

Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Aktu: Paper will get in electronic in Mtech
एकेटीयू - फोटो : अमर उजाला

एकेटीयू की ओर से पेपर लेस परीक्षा कराने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सप्ताह विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें परीक्षाओं में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पेपर देने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
 

ट्रायल के लिए पहली बार केवल एमटेक की परीक्षा में डिवाइस से प्रश्नपत्र दिया जाएगा। 6 दिसंबर से ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि  एमटेक की परीक्षा में ट्रायल के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पेपर दिया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद डिवाइस ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
 

इसके सफल होने के बाद एकेटीयू की सभी परीक्षाएं टैबलेट से दिलाने की योजना है। हालांकि इसके लिए एक बार तो अधिक राशि खर्च करनी होगी, लेकिन भविष्य में खर्चे कम हो जाएंगे। योजना है कि परीक्षाओं को पेपर लेस कराया जाए। यूनिवर्सिटी ने यह कदम पर्यावरण को बचाए रखने के लिए उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed