{"_id":"585951f54f1c1bd663e39e91","slug":"aktu-decesion-on-scholarship-after-examining-the-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद ही मिलेगी छात्रवृत्ति, एकेटीयू ने उठाया कदम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जांच के बाद ही मिलेगी छात्रवृत्ति, एकेटीयू ने उठाया कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बिना जांच के छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। सेमेस्टर परीक्षाओं में पहले सत्र के 23 प्रतिशत से अधिक छात्रों की अनुपस्थिति के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर पहले सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों का ब्योरा मांगा है। बीते सप्ताह शुरू हुई एमबीए की सेमेस्टर परीक्षा में 4800 छात्र-छात्राएं केंद्रों पर नहीं पहुंचे। ये सभी छात्र एमबीए प्रथम सेमेस्टर के हैं।
विज्ञापन
एमबीए के करीब 23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा से गायब हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के परीक्षा में शामिल न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करवाई। अनुपस्थित छात्रों में एक विशेष जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
पूरे मामले में विश्वविद्यालय को छात्रवृत्ति के लिए फर्जी दाखिले की आशंका लग रही है। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सभी कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश के ब्योरे की जांच की जा रही है।
अन्य पाठ्यक्रमों में स्थिति सामान्य है। जांच पूरी होने के बाद किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।