फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AKTU: 60% seats in MBA and MCA will remain vacant

AKTU : एमबीए और एमसीए में 60 फीसदी सीटें खाली रहेंगी

Wed, 22 Mar 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 22 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
AKTU: 60% seats in MBA and MCA will remain vacant
demo pic - फोटो : अमर उजाला

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में एमबीए और एमसीए के कोर्स में इस बार करीब 60 फीसदी  सीटें खाली रहेंगी। इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) में एमबीए और एमसीए में 45 हजार सीटों पर 15571 हजार आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


यूपीएसईई के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सोमवार को खत्म हो गई। इसी के साथ नए सत्र में दाखिले शुरू होने से पहले ही एमबीए की  करीब 60 प्रतिशत सीटें खाली रहेंगी। एमसीए की भी हालत खस्ता दिख रही है।
विज्ञापन


आवेदकों की कम संख्या के कारण कई बार प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। एमबीए की प्रदेश भर के कॉलेजों में करीब 40 हजार सीटें हैं। वहीं, एमसीए की करीब पांच हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में इन सीटों की तुलना में  15,571 हजार छात्र-छात्राओं ने ही पंजीकरण कराया है।  जानकारों के मुताबिक निजी कॉलेजों में शिक्षा के लगातार गिरते स्तर के कारण छात्र यहां प्रवेश नहीं लेना चाहते हैं। कॉलेजों में अधिकांश प्रवेश सिर्फ  छात्रवृत्ति के लिए कराए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed