फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aketiu: Teachers will be given to research education

एकेटीयू: शिक्षकों को दी जाएगी शोध की शिक्षा

Sat, 04 Jun 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 04 Jun 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aketiu: Teachers will be given to research education

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) संबंध तकनीकी कॉलेजों में शोध को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को शोध प्रणाली के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत उन्हें शोध संबंधी समस्या को छांटना, स्पष्ठ करना, डिजाइन तैयार करना, सैंपलिंग की उचित तकनीकी और डाटा इकट्ठा कर उनका विश्लेषण करना शामिल है। रिपोर्ट तैयार करने के बारे में ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज में राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (एनआईटीटीटीआर) के विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों के लिए 12 दिन का शॉर्ट टर्म कोर्स (रिसर्च मेथडोलाजी) का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि इस प्रोग्राम में तकनीकी कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को शोध प्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में शोध के स्तर को बढ़ाने के लिए एकेटीयू इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

इसके लिए नोएडा ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में पढ़ा रहे शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून है। जो कि निशुल्क है। यह प्रोग्राम 6 से 17 जून तक चलेगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनिंग दी जाएगी।


एनआईटीटीटीआर के विशेषज्ञ चंडीगढ़ से ऑडियो-विडियो तकनीक से लाइव प्रशिक्षण देंगे। शिक्षक अपनी समस्याओं का समाधान पूछ सकेंगे। प्रोग्राम के समाप्त होने के बाद एनआईटीटीटआर द्वारा शिक्षकों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed