फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aids awareness spread through cartoon film

कार्टून फिल्म दिखाकर एड्स से बचाव की दी जानकारी

Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
aids awareness spread through cartoon film
एड्स - फोटो : NACO

डीएवी शताब्दी कॉलेज में मंगलवार को रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में युवा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्य की युवा संपदा को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को एचआईवी एड्स संबंधित फिल्म दिखाई गई। कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा ने की।
विज्ञापन


एड्स नियंत्रण सोसायटी की वेबसाइट पर उपलब्ध 'टीच एड्स' (मूछों वाला कार्टून) नाम फिल्म दिखाकर युवाओं को इस लाइलाज बीमारी के बारे में सचेत किया गया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर दिनेश चंद कुमेड़ी ने बीमारी से मुक्ति की उम्मीद एवं लक्षण आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रोफेसर मुकेश बंसल ने छात्रों से इस प्रकार की बीमारियों से जागरूक रहने का आह्वान किया और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed