{"_id":"59d70db84f1c1bab538b5f6f","slug":"aggarwal-college-in-faridabad-celebrates-its-navrang-cultural-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल कॉलेज में नवरंग सांस्कृतिक उत्सव में लोक नृत्य ने बांधा समां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अग्रवाल कॉलेज में नवरंग सांस्कृतिक उत्सव में लोक नृत्य ने बांधा समां
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में बृहस्पतिवार को अंतर विश्वविद्यालय नवरंग सांस्कृतिक उत्सव का आगाज हुआ। महाराजा अग्रसेन की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन विद्यार्थियों ने लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
मंच पर एक तरफ लोक नृत्य, लोक गीत, तबला वादन प्रतियोगिता हो रही थी। दूसरे मंच पर भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, भ्रूण हत्या, महिला सशक्तीकरण विषय पर प्रतिभागी अपने विचार रख रहे थे। तीसरे मंच पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन
उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी अजीत मोहन शरण ने कहा कि अग्रसेन महाराज एक व्यक्ति विचार नहीं अपितु विश्व की समग्र विचारधारा है जिसका अनुकरण कर हम प्रेमतंत्र से सफल लोकतंत्र को हासिल कर सकते हैं। अध्यक्षता अग्रवाल कॉलेज के प्रधान देवेंद्र गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि एमडीयू के युवा कल्याण विभाग के पूर्व निदेशक जनार्दन शर्मा थे।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि समाजवाद के अग्रदूत महाराज अग्रसेन के सम्मान में नवरंग महोत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा जिस स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया की बात पीएम कर रहे हैं, उसका सुत्रपात अग्रसेन महाराज ने एक रुपया एक ईंट का मूल मंत्र समाज को देकर बहुत पहले ही कर दिया।
उत्सव में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, मानव रचना विश्वविद्यालय, वाईएमसीए विश्वविद्यालय, सीआरएस विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के कॉलेज से 116 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक संयोजिका डॉ. पूनम आनंद, सह संयोजक डॉ. केएल कौशिक मौजूद रहे। संचालन किरण आनंद, डॉ. अशोक निराला ने किया।