फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the second cut-off in the process of admission to colleges, students drew crowds

दूसरी कटऑफ के बाद कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थियों की उमड़ी भीड़

Tue, 12 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 12 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
After the second cut-off in the process of admission to colleges, students drew crowds
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो

एमडीयू की दूसरी कटऑफ लिस्ट के अंतर्गत शहर के तीनों कॉलेजों में सोमवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फीस जमा करने वालों की भीड़ को देखते हुए कॉलेज प्रशासन को अपने यहां काउंटरों की संख्या में इजाफा करना पड़ा। 

विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 परिसर में भारी भीड़ रही। दूसरी कट ऑफ के दाखिले मंगलवार तक होंगे। अगर इससे कोई वंचित रह जाता है तो अब उसे मौका नहीं मिलेगा।  
विज्ञापन


जिले में मंगलवार व बुधवार को सरकारी बैंकों में हड़ताल की संभावना है। इस सूचना ने दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें इस संकट से उबारने के लिए कॉलेजों ने कैंपस में ही फीस जमा कराने की ठोस व्यवस्था करने की योजना तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को चालान जनरेट होंगे, मगर विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के लिए बैंक में नहीं जाना पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए कॉलेज में ही काउंटर बनाए जाएंगे। जहां पर कक्षानुसार फीस ली जाएगी। राजकीय महिला महाविद्यालय के दाखिला प्रक्रिया के नोडल ऑफिसर विनय कुमार ने कहा कि हालांकि अभी बैंकों की हड़ताल को लेकर संशय की स्थिति है। 


अगर बैंक बंद हुए तो विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें कॉलेज में फीस जमा करने की सुविधा दी जाएगी। बैंक खुलने के बाद कॉलेज अपने स्तर पर बैंक में फीस जमा करा देगा। जमा फीस के आधार पर ही कॉलेज की तीसरी कटऑफ तैयार की जाएगी। जिसे बुधवार को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed