फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after more than one year schools in faridabad running without head teachers

सवा साल बाद भी बिना मुखिया चल रहे है जिले के 172 प्राथमिक स्कूल

Sat, 16 Jul 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
after more than one year schools in faridabad running without head teachers
teacher - फोटो : amar ujala

फरीदाबाद के दो तिहाई से अधिक प्राथमिक स्कूलों में हेड टीचरों की कमी है। सवा  साल बीतने को है अभी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हेड टीचरों की  सूची जारी नहीं हो सकी है। इन टीचरों के अभाव में जेबीटी अध्यापकों का  एसीआर हाई स्कूल के शिक्षक भर रहे है। बिना मुखिया नौनिहालों की शिक्षा  गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सूची न जारी होने  पर कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन


बता दें जिले में लगभग 240 प्राथमिक स्कूल  हैं, जिनमें 190 स्कूलों में हेड टीचर के पद स्वीकृत है। लेकिन अभी सिर्फ  18 स्कूलों में ही हेड टीचर की नियुक्ति है। अन्य 172 पद रिक्त पड़े हैं।  रिक्त पड़े स्कूलों में हेड टीचर का दायित्व सीनियर टीचर उठा रहे है।
विज्ञापन


विभागीय  सूत्रों की मानें तो सरकार ने अप्रैल 2015 में हेड टीचर के लिए नाम मांगे  थे। जिसके एवज में शिक्षा विभाग ने नामों की छंटनी कर निदेशालय में नाम  भेजे। लेकिन सवा साल बीत जाने के बावजूद अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो  पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मुखिया स्कूलों के बच्चों की नींव कमजोर हो रही है। इसका असर  सरकारी स्कूलों की बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर दिखाई देता है।  प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों में वर्ष 2011 के बाद जेबीटी शिक्षकों की  भर्ती वर्ष 2010 के बाद हेडटीचर की पदोन्नति नहीं कर पाई है। जबकि हरियाणा  के प्राथमिक स्कूलों से प्रति वर्ष सैकड़ों की संख्या में हेडटीचर जेबीटी  शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे है।


प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला प्रधान चत्तर  सिंह ने बताया कि हेड टीचर सीनियर टीचर को ही बनाया जाता है। उनके वेतन या  अन्य सुविधाओं में किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता। इसके बावजूद सरकार व  विभागीय अधिकारियों स्कूलों पर दुर्दशा पर चिंतित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed