{"_id":"595280274f1c1b176d8b464c","slug":"admit-card-issued-for-pg-mphil-phd-entrance-examination-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU पीजी, एमफिल, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU पीजी, एमफिल, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
students
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी, एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक जुलाई से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र दाखिला पोर्टल पर जाकर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली से बाहर भी आयोजित होंगी। जिसमें चैन्नई, दिल्ली, गुहावटी, कोलकाता, नागपुर और वाराणसी शहर शामिल हैं। प्रशासन की सलाह है कि वह लॉग इन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वह परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम से लगभग एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सेंटर के गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
परीक्षा सेंटर पर छात्रों को अपना कोई पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व एडमिट कॉर्ड की कॉपी लेकर पहुंचना होगा। बैग, खाने-पीने की वस्तुएं व पानी की बोतल परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है। दो घंटे की अवधि की प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एमए (पीजी) के 71 कोर्सेज के लिए 1, 22, 614 आवेदन हुए हैं, जबकि एमफिल-पीएचडी के 85 कोर्सेज के लिए 17, 628 आवेदन आए हैं। ऐसे में एमए, एमफिल, पीएचडी में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।