फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admissions opened for ignou, can apply there till 15 february

IGNOU में दोबारा खुली दाखिला विंडो, 15 तक करें आवेदन

Thu, 08 Feb 2018 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
admissions opened for ignou, can apply there till 15 february
इग्नू लोगो - फोटो : logo

विद्यार्थियों की मांग इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( इग्नू) ने ऑनलाइन दाखिला आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। अब छात्र 15 फरवरी तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि 15 फरवरी के बाद छात्रों को लेट फीस के साथ भी दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, विभिन्न इलाकों से छात्रों ने दाखिला विंडो दोबारा खोलने की मांग थी।
विज्ञापन


वह आवेदन करने से चूक गए थे। पहले छात्रों को लेट फीस के साथ आवेदन का मौका दिया जाता था, लेकिन अब लेट फीस नहीं देना होगा। छात्र इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in  पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दाखिले का मौका 

admissions opened for ignou, can apply there till 15 february
IGNOU ADMISSION

छात्र एमए प्रोग्राम में ट्रांसलेशन स्टडीज, एडल्ट एजुकेशन, वूमन एंड जेंडर स्ट्डीज, जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्ट्डीज, मास्टर इन सोशल वर्क काउंसलिंग, एमएससी में डायबिटीक एंड फूड सर्विस मैनेजमेंट और काउंसलिंग एंड फैमिली थैरेपी प्रोग्राम में दाखिले के आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बॉटनी व जियोलॉजी में बीएससी, बैचलर इन टूरिज्म स्ट्डीज, बीकॉम, बीसीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैचलर ऑफ सोशल वर्क, बैचलर ऑफ प्रीपैटरी प्रोग्राम में भी दाखिले का मौका है।

वहीं, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट एंड सर्टिफिकेट आदि में भी आवेदन कर सकते हैं। 

जानिये दाखिला स्टेट्स
वहीं, छात्र एडमिशन ट्रैक सॉफ्टवेयर का भी लाभ उठा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही छात्र ऑनलाइन आवेदन भरेगा वह इस सॉफ्टवेयर से जुड़ जाएगा। जिससे वह समय-समय दाखिला सीट का स्टेट्स जांच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed