फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admissions in ignou to be started by tuesday

इग्नू में जनवरी सत्र की दाखिला आवेदन विंडो मंगलवार से ओपन 

Tue, 17 Oct 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
admissions in ignou to be started by tuesday
ignou

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र जनवरी 2018 में दाखिला विंडो मंगलवार से ओपन होने जा रही है। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका 31 दिसंबर तक उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि इग्नू पहली बार पोस्ट ग्रेजुएशन में तीन नए डिप्लोमा कोर्स ऑनलाइन मोड़ में शुरू कर रहा है। जबकि पांच अन्य डिप्लोमा कोर्स ऑफलाइन मोड़ में शुरू होंगे।

विज्ञापन


इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, जनवरी सत्र से आठ नए डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू हो रहे हैं, जिसमें तीन डिप्लोमा कोर्स ऑनलाइन मोड़ और पांच कोर्स ऑफलाइन से शुरू होंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन मोड़ से शुरू होने वाले प्रोग्राम में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सस्टैनबिलिटी साइंस, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन सोशल साइंस वर्क काउंसलिंग प्रोग्राम शामिल हैं। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट स्पेशलाइजेशन डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट स्पेशलाइजेशन डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट स्पेशलाइजेशन डिप्लोमा इन ऑपरेशन मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट स्पेशलाइजेशन डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट स्पेशलाइजेशन डिप्लोमा इन फॉइनेंशियल मार्केट प्रैक्टिस प्रोग्राम ऑफलाइन मोड़ से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ प्रोग्राम के लिए दाखिला विंडो ओपन होने जा रही है

admissions in ignou to be started by tuesday
डीयू दा‌‌खिला - फोटो : अमर उजाला

इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, इसके अलावा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट से संबंधित करीब डेढ़ सौ प्रोग्राम के लिए दाखिला विंडो ओपन होने जा रही है। इसमें साइंसेस, सोशल साइंस, ह्यूमनाइटिज, कंप्यूटर साइंस, हेल्थ साइंस, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, एजुकेशन, सोशल वर्क, पर्यटन, लॉ, परफॉर्मिंग एंड विजुअल ऑर्ट्स, इंटर एंड ट्रांसडिस्प्लेनरी स्टडीज, ट्रांसलेशन, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एक्सटेंशन एंड डेपलपमेंट स्टडीज, फॉरेन लैंग्वेज, जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज व वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग आदि के प्रोग्राम मुख्य रूप से शामिल हैं।

छात्रों को आवेदन पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरने का मौका मिलेगा। छात्र नेटबैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड से अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए www.ignou.ac.in और onlineadmission.ignou.ac.in और  www.ignou.ac.in पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed