फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admissions in faridabad faces hurdle of transport and activity fees

ट्रांसपोर्ट एवं एक्टिविटी शुल्क के बीच फंसा दाखिला

Sat, 06 May 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 May 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
admissions in faridabad faces hurdle of transport and activity fees
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में नियम 134 ए के तहत आरक्षित रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विभाग की सिरदर्दी बढ़ गई है। अभिभावक ट्रांसपोर्ट एवं एक्टिविटी शुल्क नहीं देने की मांग पर अड़े हुए है, जबकि निजी स्कूल द्वारा यह शुल्क जमा कराने पर दाखिला लेने की बात कर रहे हैं। ऐसे में अब अभिभावक शिक्षा विभाग की चौखट पर अपनी गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि एक्टिविटी तो स्कूली शिक्षा का अहम हिस्सा है। उसका शुल्क अदा नहीं किया जाएगा। लेकिन ट्रांसपोर्ट शुल्क को लेकर शिक्षा विभाग, निजी स्कूल एवं अभिभावकों के बीच कोई राय नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक में मूल्यांकन परीक्षा पास करने वाले 365 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किया गया था। जिसमें अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को दाखिला मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूलों द्वारा दी जाने वाली सुविधा का शुल्क मांगा जा रहा हँ, जो गरीब अभिभावक भरने में समक्ष नहीं है। वह इस मामले में शिक्षा विभाग का साथ चाह रहे है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में अब अन्य अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।


निजी स्कूलों से ट्रांसपोर्ट एवं एक्टिविटी शुल्क को लेकर बातचीत की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों का दाखिला कराया जाएगा।-अनिता शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed