फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admissionin SOL will be tomorrow in Delhi University admissions

दिल्ली विश्वविद्यालय में एसओएल में कल तक होंगे दाखिले

Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
admissionin SOL will be tomorrow in Delhi University admissions
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में अब तक दाखिला नहीं ले पाएं हैं तो अगले दो दिनों में सीट पक्की कर लें। इन दो दिनों में दाखिला नहीं ले पाए तो अगले साल ही दाखिले का मौका मिल सकेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। यहां 15 सितंबर तक ही दाखिला लिया जा सकेगा। एसओएल में स्नातक के पांच पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 15 जुलाई से हुई थी। 31 अगस्त तक बिना लेट फीस के साथ दाखिले हुए। 
विज्ञापन


उसके बाद से 200 रुपये की लेट फीस के साथ दाखिला प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के तहत अब तक एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। 

अंतिम समय में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए प्रशासन की सलाह है कि वह अंतिम समय में दाखिला लेने से बचें। ऑनलाइन दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी एसओएल की वेबसाइट से ww.sol.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed