{"_id":"5751ab6d4f1c1b6a79109f92","slug":"admission-to-the-college-created-in-help-desk-will-be-filled-in-free-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के लिए कॉलेज में बनाए गए हेल्प डेस्क, मुफ्त में भर सकेंगे फॉर्म ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एडमिशन के लिए कॉलेज में बनाए गए हेल्प डेस्क, मुफ्त में भर सकेंगे फॉर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों को अब तक यह पता नहीं है कि रूसा डिग्री कोर्सों में विद्यार्थियों को कब से प्रवेश मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के तमाम राजकीय कॉलेजों में 05 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर के कोर्स में एक साथ आवेदन प्रक्रिया चलेगी। यह केवल फ्रेश आवेदन के लिए होगा।
विज्ञापन
इस बार दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए कॉलेजों ने भी तैयारी कर ली है। कंप्यूटर लैब को हेल्प डेस्क के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जहां कंप्यूटर शिक्षक कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों की मदद करेंगे। इंटरनेट व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। सोमवार से सभी कॉलेजों में व्यवस्था होगी। काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी। हेल्प डेस्क में आकर विद्यार्थी मुफ्त में फॉर्म भी भर सकेंगे।
विज्ञापन
सभी कॉलेजों के मुख्य द्वार पर ही कॅरियर डेस्क बनाई गई है। जहां छात्र संबंधित जानकारी ले सकते हैं। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन में मदद करने के लिए शिक्षकों के साथ 15-15 छात्रों की टीम तैयार की गई है।
सेक्टर-9 कॉलेज के प्रिंसिपल सुषमा चौधरी ने बताया कि छात्रों के लिए लैब रूम को ऑनलाइन हेल्प डेस्क के रूप में बदला गया है। कोई भी छात्र यहां आकर मुफ्त में आवेदन कर सकता है। फोटो के लिए स्कैनर और कैमरे लगाए गए हैं।
साइबर कैफे ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
ऑनलाइन प्रक्रिया में छात्रों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए कॉलेजों को नजदीकी साइबर कैफे से संपर्क कर फॉर्म भरने के लिए प्राधिकृत करने की बात कही गई थी, लेकिन इसके लिए सरकारी रेट 50 रुपये प्रति फॉर्म अधिकतम तय किया गया था।
इस रेट पर साइबर कैफे ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कॉलेजों का तर्क है कि उनके यहां पर्याप्त कंप्यूटर हैं, ऐसे में किसी बाहरी को नियुक्त करना वाजिब नहीं है। सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल चेतना सेहरावत का कहना है कि किसी भी साइबर कैफे को अधिकृत नहीं किया गया है। छात्र चाहें तो कॉलेज में आकर फॉर्म भरें।