{"_id":"57813bce4f1c1be6567fc0ba","slug":"admission-to-reputed-institutions-retain-the-opportunity-colleges-issued-by-the-third-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी संस्थाओं में दाखिले का अवसर बरकरार, कॉलेजों ने जारी की तीसरी कट ऑफ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नामी संस्थाओं में दाखिले का अवसर बरकरार, कॉलेजों ने जारी की तीसरी कट ऑफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ लिस्ट में नामी कॉलेजों में अब दाखिले का अवसर छात्रों के लिए बरकरार है। नामी कॉलेजों में रामजस, एसआरसीसी, किरोड़ीमल, लेडी श्रीराम जैसे कॉलेज शामिल हैं।
बीते शुक्रवार को दूसरी कट ऑफ के दाखिले बंद हो जाने के बाद कॉलेजों ने अपने स्तर पर शनिवार को तीसरी कट ऑफ जारी करनी शुरू कर दी है। हालांकि डीयू की ओर से तीसरी कट ऑफ 11 जुलाई को जारी होगी और उसी दिन से इस कट ऑफ के आधार पर दाखिले शुरू होंगे। शनिवार को कॉलेजों की ओर से जारी की गई तीसरी कट ऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से लेकर 3.50 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है।
रामजस कॉलेजडीयू के सभी कॉलेजों में से रामजस ने पहली कट ऑफ में बीकॉम ऑनर्स के लिए अपनी कट ऑफ 99.25 रखी थी लेकिन पहली व दूसरी में इस पाठ्यक्रम की सीटें नहीं भर सकीं।
विज्ञापन
अब कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स में 1.25 फीसदी की व बीकॉम पास में 1.75 फीसदी की गिरावट तीसरी कट ऑफ में की है। तीसरी कट ऑफ में रामजस कॉलेज में बीकॉम में दाखिला 95.5 फीसदी पर व बीकॉम ऑनर्स मे 96.5 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
वहीं ईको ऑनर्स में 0.75 फीसदी की गिरावट की गई है। इस कोर्स में 96.75 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। कॉलेज में बीएससी बॉटनी के दाखिले तीसरी कट ऑफ में बंद हो गए हैं, जबकि दूसरी कट ऑफ में साइंस के दो कोर्सेज के दाखिले पहले से ही बंद हैं।
कॉलेज ने बीएससी केमिस्ट्री व फिजिक्स के लिए 1.66 फीसदी की गिरावट की है। जबकि सबसे अधिक 2 फीसदी की गिरावट सांख्यिकी ऑनर्स में की गई है। इस कोर्स में 95 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। वहीं फिजिकल साइंस मेें 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 93 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।