फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission strats in IGDTUW for session 2017-18 on 15th april

IGDTUW में 2017-18 सत्र के लिए दाखिले की दौड़ 15 अप्रैल से

Sat, 15 Apr 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
 admission strats in IGDTUW for session 2017-18 on 15th april
student shimla

इंदिरा  गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू )में  शैक्षणिक सत्र 2017-18 की दाखिले की दौड़ शनिवार से शुरू होने जा रही है। बीटेक, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, एमटेक, एमसीए, पीएचडी प्रोग्राम में  ऑनलाइन दाखिला विंडो जून तक चलेगी। बीटेक और बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्चर प्रोग्राम में ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग में जेईई के आधार पर  दाखिला मिलेगा। 

विज्ञापन


आईजीडीटीयूडब्ल्यू   प्रबंधन के मुताबिक, एमटेक प्रोग्राम में रैगुलर और पार्ट टाइम कोर्स में सीट  गेट स्कोर के आधार पर मिलेगी। रैगुलर प्रोग्राम में इंफोरमेशन सिक्योरिटी  मैनेजमेंट, वीएलएसआई डिजाइन, मोबाइल एंड परवेसिव कंप्यूटिंग, रोबोटिक एंड  ऑटोमेशन के अलावा नया कोर्स ग्रीन टेक्नोलॉजी  उपलब्ध है। 
विज्ञापन


वहीं, पार्ट टाइम  एमसीए में इंफोरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी भी शामिल है। इसके  अलावा एमसीए प्रोग्राम में सीट आईजीडीटीयूडब्ल्यू की प्रवेश  परीक्षा के  आधार पर मिलेगी। एमसीए में मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स उपलब्ध है।  इसके अलावा पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला गेट स्कोर व नेट स्कोर के बाद  इंटरव्यू के आधार पर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दाखिला कमेटी एप्टीटयूड टेस्ट के आधार पर  भी दाखिला मिल सकता है। एमटेक प्रोग्राम में इच्छुक छात्राएं 15 जून ,  एमसीए में दस जून और पीएचडी में 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 

वहीं, बीटेक और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिला विंडो अभी खुली नहीं है। जेईई रिजल्ट के बाद इन प्रोग्राम में दाखिला विंडो ओपन होगी। दाखिला  आवेदन प्रक्रिया डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजेकदिल्लीडॉटएनआईसीडॉटइन के माध्यम से होगा। 


 जेईई स्कोर के आधार पर आईजीडीटीयूडब्ल्यू, डीटीयू,  एनएसआईटी व आईआईआईटी दिल्ली में संयुक्त काउंसलिंग से सीट अलॉट होंगी। बीटेक प्रोग्राम में छात्राओं को चार कोर्स में  दाखिले की मौका मिलेगा, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग,  इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन  इंजीनियरिंग व इंफोरेमेशन टेक्नोलॉजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed