{"_id":"595fb25c4f1c1b5b458b4757","slug":"admission-process-starts-on-third-cut-off-list-in-university-on-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीयू में तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज के लिए आई तीसरी कट ऑफ के आधार पर दखिले शुरू हो गए हैं। कॉलेजों में जहां दाखिले रद्द हुए वहीं कई कॉलेजों में दाखिले भी खूब हुए। कट ऑफ में गिराव ट होने के कारण कॉलेजों ने ज्यादा दाखिले रद्द कराए। वहीं सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए कई कॉलेज हर कट ऑफ में सतर्कता बरत रहे हैं। डीयू की तीसरी की तीसरी कटऑफ में औसतन 0.25 से लेकर तीन फीसदी तक की गिरावट हुई। दूसरी लिस्ट में तो कई छात्र कट ऑफ ज्यादा होने के कारण दाखिला नहीं ले पाए थे, उन्होंने दाखिला लिया।
विज्ञापन
वहीं जिन छात्रों ने दूसरी कट ऑफ लिस्ट में अपनी सीट पक्की की थी उन्होंने शनिवार को जारी कट ऑफ के बाद अपने पंसदीदा कोर्स में दाखिले के लिए पुराना दाखिला रद्द कराया। कॉलेज मान कर चल रहे हैं कि तीसरी कट ऑफ के दाखिले शनिवार व सोमवार को भी होंगे लिहाजा ज्यादा भीड़ बढ़ेगी। श्री अरबिंदो कॉलेज में तीसरी लिस्ट के पहले दिन विभिन्न कोर्सेज में 91 दाखिले हुए, वहीं 135 रद भी हुए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल के मुताबिक 70 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। अब शनिवार को दाखिले की रफ्तार फिर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज सिन्हा कहते हैं कि हमने तय किया है कि हर कट ऑफ में मामूली गिरावट करेंगे इससे हम तय सीटों से अधिक दाखिले लेने से बच सकते हैं। यदि कट ऑफ में ज्यादा गिरावट करेंगे तो ज्यादा दाखिले हो जाएंगे। फिलहाल सीमित दाखिले हो रहे हैं और दाखिले भी कम ही रद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी और कट ऑफ आनी है लिहाजा दाखिले का ग्रॉफ धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा और पूरी सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन
कुछ कॉलेजों में तय सीटों से ज्यादा दाखिले
कुछ कॉलेजों में पहली दो लिस्ट में हुए दाखिलों से चिंताएं बढ़ गई हैं। कॉलेजों की चिंता का कारण तय सीटों से ज्यादा दाखिले होना है। मसलन जिन कॉलेजों में किसी कोर्स विशेष में 30 सीटें हैं, वहां लिस्ट के अधिक दाखिले होने लगे हैं। अभी तीसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले के लिए दो दिन बाकी हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ज्यादा दाखिले की उम्मीद लेकर चल रहे हैं। कॉलेज छात्रों को दाखिले के लिए मना भी नहीं कर सकते क्योंकि उनकी लिस्ट के मुताबिक छात्र दाखिले के योग्य हैं।