{"_id":"5936b9614f1c1b901c9c8a70","slug":"admission-process-starts-in-mdu-from-7th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":" MDU के कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन 7 जून से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
MDU के कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन 7 जून से
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंद्ध शहर के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंगलवार से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क, काउंसलिंग डेस्क सहित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सीनियर छात्र व लेक्चर मिलकर विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरने का तरीका बताएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज वार अपने सभी दस्तावेजों की हार्डकॉपी जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द माना जाएगा। यहां बता दें कि दाखिले के वक्त आधार नंबर भी देना होगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थी 30 जून तक कर सकते है। इसके बाद 4 जुलाई तक आवेदनों की छंटनी होगी। 5 जुलाई को पहली, 13 को दूसरी और 15 जुलाई को तीसरी कटऑफ जारी होगी। 16 जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाएगा। एमडीयू से संबंधित शहर में आठ कॉलेज है।
विज्ञापन
इसमें सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, सरकारी कॉलेज तिगांव, खेड़ी गुजरान, एनएच-3 स्थित डीएवी व दयानंद कॉलेज व बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज शामिल है। सभी कॉलेजों में लगभग दस हजार सीटों पर विद्यार्थी स्नातक कोर्स के लिए आवेदन करते है। गत वर्ष की तरह छात्र सिर्फ ऑनलाइन दाखिला ले पाएंगे।
ऐसे करे आवेदन
उच्चतर शिक्षा विभाग की बेवसाइट के होम पेज पर जाकर एडमिशन फॉर्म पर क्लिक करें। सभी जरूरी सूचनाओं को ध्यान से भरें। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे आदि स्कैन कर दस्तावेज को अपलोड कर दें। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड एवं नेटबैंकिंग से करें। आवेदन पूरा होने पर उसका प्रिंटआउट लें।