{"_id":"594282674f1c1bb3198b473c","slug":"admission-process-starts-in-mdu-ddi-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू डीडीई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडीयू डीडीई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के जनवरी, 2016 सत्र में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए आईटी व मैनजमेंट कोर्स तथा सेमेस्टर पर आधारित पाठ्यक्रमों- एमटीएम, एमचएम, बीटीएम, बीएचएम, बीएससी-एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया में री-एडमिशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डीडीई निदेशक प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि डीडीई पाठ्यक्रमों में जनवरी 2016 में पंजीकृत विद्यार्थी अपने स्टडी सेंटर के माध्यम से एडमिशन फार्म बिना विलंब शुल्क के 30 जून 2017 तक जमा करवा सकते हैं। एडमिशन फार्म के साथ डिमांड ड्राफ्ट और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी-एक्सेल फार्मेट में 10 जुलाई तक जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
पाठ्यक्रमों में 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 17 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। जरूरी डाक्यूमेंट्स की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी 25 जुलाई तक जमा करवानी होगी। 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। जरूरी डाक्यूमेंट्स की हार्ड व साफ्ट 10 अगस्त तक जमा करवानी होगी।
विज्ञापन