फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission process starts from 22nd may in delhi university

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की दौड़ 22 मई से

Mon, 15 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 May 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
admission process starts from 22nd may in delhi university
students - फोटो : google

दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2017-18 में स्नातक (यूजी कोर्सेज) की 54 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले की ऑनलाइन रेस 22 मई से शुरू होने जा रही है। डिजिटल इंडिया अभियान पर चलते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया है। यूजी कोर्सेज में स्पोर्ट्स कोटे-ईसीए, कश्मीरी विस्थापित, सीडब्ल्यू व पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत भी आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


वहीं नॉन कॉलेजिएट में भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ही अपनाई जाएगी। डीयू की ओर से दाखिले के संबंध में गाइडलाइंस व अन्य जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। कयास लगाए जा रहे थे कि इस वर्ष पहली बार यूजी में कॉमर्स के दाखिले एंट्रेंस के आधार पर हो सकते हैं लेकिन यूजी में पूर्व की भांति ही दाखिले कटऑफ के आधार पर ही होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार के मुताबिक, यूजी, पीजी, एमफिल-पीएचडी कोर्सेज के लिए दाखिला शेड्यूल तय कर लिया गया है। इन सभी कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई को शुरू होगी। यूजी स्तर पर जिन कोर्सेज में दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होते हैं उनके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 31 मई से होगी। इसी तरह सभी पीजी कोर्सेज व एमफिल व पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन भी 31 मई से किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू रजिस्ट्रार के मुताबिक, जल्द ही दाखिले से जुड़ी जानकारी व इंफ ोर्मेशन बुलेटिन को डीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि डीयू ने अभी आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि आवेदकों को आवेदन की सुविधा 20 जून तक मिल सकती है। डीयू प्रशासन इस बार आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से आवेदन प्रक्रिया को लगभग एक सप्ताह पहले शुरू कर रहा है।       


रिजल्ट जारी होने के बाद भर सकेंगे अंक      
डीयू में आवेदन प्रक्रिया सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट आने से पहले शुरू की जा रही है। ऐसे में रिजल्ट आने के बाद अपने अंकों को फॉर्म में भर सकेंगे। दाखिला समिति से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इस बार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि छात्र लॉग-इन आईडी के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले तक कभी भी अपने फॉर्म को खोल कर उसमें अपडेट कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed