{"_id":"59454aaa4f1c1bb03a8b4765","slug":"admission-process-starts-for-ipu-ba-honors-economics-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की दाखिला प्रक्रिया शुरू ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की दाखिला प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स प्रोग्राम की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन वर्षीय यह प्रोग्राम आईपीयू से संबंद्धित कॉलेजों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस प्रोग्राम की शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया और अन्य जानकारी आईपीयू की वेबसाइट 222.द्बश्चह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। इस प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन 26 जून शाम चार बजे तक किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
इस कोर्स में दाखिले की न्यूनतम योग्यता केतहत बारहवीं में 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। साथ ही गणित विषय भी अनिवार्य रुप से पढ़ा हो। इस प्रोग्राम में दाखिला 8 जुलाई को होने वाले कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीईटी) के आधार पर होगा।
विज्ञापन