फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission process for remaining seats in ipu will be held by wednesday

आईपीयू में बी.एड व बीआर्क में दाखिले की प्रक्रिया 23 से 25 अगस्त के बीच

Sun, 20 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
admission process for remaining seats in ipu will be held by wednesday
demo pic
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) से संबंधित विभिन्न संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत बीआर्क व बी.एड की स्पॉट राउंड व ओपन काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें अभी खाली पड़ी है।
विज्ञापन


आईपीयू प्रशासन ने अब इन सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरु करने जा रहा है। इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए आवेदकों को आवेदन करना होगा।

इससे पहले दाखिला समिति गठित होगी। दाखिले के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरु होकर 25 अगस्त तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संबंधित संस्थान व कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।
विज्ञापन

admission process for remaining seats in ipu will be held by wednesday
मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोजते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
आईपीयू अधिकारियों के अनुसार, बीटेक में स्पॉट राउंड काउंसलिंग और स्पॉट और ओपन काउंसलिंग के बाद भी कुछ कॉलेज-संस्थानों में कुछ सीटें खाली हैं। योग्य विद्यार्थी इन खाली सीटों पर 25 अगस्त शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 26 अगस्त को आईपीयू से संबंधित संस्थान व कॉलेज अपनी वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।

28 अगस्त को प्रोविजनल आवंटन के लिए कॉलेज व संस्थान में काउंसलिंग की जाएगी। 29 अगस्त को दाखिला पाए विद्यार्थियों की फाइलें आईपीयू में सत्यापन और दाखिला प्रक्रियाके लिए प्रस्तुत की जाएंगी।

आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि सीईटी उत्तीर्ण विद्यार्थी जिन्होंने आईपीयू की केन्द्रीयकृत काउंसलिंग प्रक्रिया केतहत स्पॉट राउंड में सीट प्राप्त की है, वह इन सीटों पर आवेदन करने के योग्य नहीं है। बीआर्क व बी.एड की सीटें किस संस्थान में कितनी खाली हैं इसकी जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed