फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission process for btech courses in gurugram

बीटेक लेटरल एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 30 Apr 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 30 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
admission process for btech courses in gurugram
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) के द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए हरियाणा टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर चुके छात्रों को मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इस बाबत हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इस बारे में जरूरी जानकारी और मदद के लिए टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के पते जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


 दरअसल, हरियाणा के तमाम सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी और तकनीकी कॉलेजों में बीटेक लेटरल के लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित होती है। जिसे हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग से भरी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डिप्लोमा कर चुके छात्रों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश दी जाती है। परीक्षा के लिए गुरुग्राम में मानेसर स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज और फरीदाबाद में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

 इसके अलावा कुरूक्षेत्र, रोहतक, रेवाड़ी, हिसार, नीलोखेड़ी, सोनीपत, अंबाला और यमुनानगर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में दूसरे जिले के छात्रों को नजदीकी जिले में परीक्षा केंद्र चुनना होगा।

 छात्रों को इस बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद छात्रों को एक यूनिक नंबर और रोल नंबर दिया जाएगा। छात्रों की संख्या के आधार पर कई दिनों में परीक्षा आयोजित होगी। 

इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एक सप्ताह का समय तय किया है। छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा और काउंसलिंग फीस पंजाब नेशनल बैंक या एक्सिस बैंक में चालान जमा करना होगा। सामान्य कैटेगरी के छात्रों को 500 रुपये और आरक्षित कैटेगरी को 200 रुपये चुकाने होंगे। 


 बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। सफल छात्रों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में छात्रों को च्वाइस लॉक करना होगा। जिससे यूनिवर्सिटी और कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसलिंग होगी। इस बार छात्रों को तीन कॉलेज के च्वाइस भरने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed