फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission process detail given by ramanujan college delhi

रामानुजन कॉलेज में दी गई दाखिला प्रक्रिया की जानकारी

Wed, 15 Jun 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
admission process detail given by ramanujan college delhi
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया व दाखिला प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए रामानुजन कॉलेज में ओपन डेज सत्र आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस सत्र में दिल्ली-एनसीआर समेत बाहरी राज्यों के अभिभावक व छात्र जानकारी लेने के लिए पहुंचे। कॉलेज केगालिब सभागार में आयोजित इस सत्र  में बिहार, राजस्थान व यूपी से भी छात्र पहुंचे।
विज्ञापन


सत्र की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई जिसमें 10 विशेषज्ञों ने छात्रों व अभिभावकों केसवालों केजवाब दिए। पहले छात्रों को  दाखिला प्रक्रिया केबारे में बताया गया फिर दाखिले, आवेदन से जुड़ी उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र में अधिकतर छात्रों के सवाल बेस्ट फोर निर्धारण के आधार पर किस कॉलेज में दाखिला हो सकता है इसको लेकर था। कई ऐसे अभिभावक भी थे जो कि ओबीसी कोटे केबारे में जानना चाहते थे।

खासकर किन्हें इस कोटे का लाभ मिलेगा व कौन-कौन से प्रमाणपत्र उन्हें लगाने हैं। सत्र में उन्हें बताया गया कि केन्द्र सरकार की ओबीसी सूची के मुताबिक ही ओबीसी कोटे का लाभ छात्रों को मिलेगा।


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एस.पी अग्रवाल के मुताबिक 17 जून को फिर से ओपन डेज सत्र आयोजित होगा। साथ ही 19 जून तक छात्र काउंसलर छात्रों के विभिन्न सवालों केजवाब देने के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed