फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   admission over on 4th cut off list in delhi university

डीयू में चौथी लिस्ट के दाखिले समाप्त

Sun, 16 Jul 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
 admission over on 4th cut off list in delhi university
डेमो - फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी कटऑफ लिस्ट के दाखिले शनिवार को समाप्त हो गए। इसके बाद लगभग सभी कॉलेजों की सीटें सामान्य श्रेणी के लिए भरी जा चुकी हैं। लेकिन नाम वापस लेने (दाखिला रद) के चलते कुछेक जगह एक-दो कोर्सों में दो-दो चार-चार सीटों पर विकल्प खुले भी हैं। हालांकि  कुछ जगहों पर आरक्षित वर्ग की सीटें जरूर खाली हैं। 

विज्ञापन


किरोड़ीमल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दिनेश खट्टर कहते हैं कि पांचवी लिस्ट में सामान्य के लिए दाखिले का मौका नहीं है। लेकिन अगर सामान्य की सीट पर कोई दाखिला रद्द कराता है तो चांस मिल सकता है। लिहाजा पांचवीं लिस्ट में छात्रों को जहां और जिस कोर्स में मौका मिले दाखिला ले लें। अब दाखिला रद्द कराने का रिस्क बिल्कुल ना लें। वहीं आरक्षित श्रेणी के दाखिलों की गुंजाइश रहेगी। 
विज्ञापन


अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जी. के अरोड़ा के मुताबिक अब तक कुल 1100 सीटों के लिए लगभग 700 दाखिले हो चुके हैं। सभी कटऑफ मिलाकर 100 दाखिले रद्द भी हुए हैं। अब पांचवीं कटऑफ में तो सामान्य के लिए बेहद कम चांस है। एक दो कोर्सेज में ही दाखिले खुले रह सकते हैं। जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए अभी दाखिले का अवसर बरकरार है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   
आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज सिन्हा ने बताया कि उनके यहां सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ज्यादातर सीटें भर गई हैं। कुछ-एक बीए प्रोग्राम और एक से दो सीटें अन्य कोर्स के लिए बची हैं। प्रिंसिपल की सलाह है कि 18 जुलाई को जारी होने वाली पांचवीं कट ऑफ लिस्ट में यदि नंबर आ जाए तो विद्यार्थियों को तुरंत दाखिला लेना चाहिए, दाखिला रद्द कराने की ना सोचें। वहीं यदि रेगुलर कॉलेज में पढ़ने की इच्छा न हो तो स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला ले सकते हैं। यहां अभी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed