{"_id":"598de9b04f1c1ba43b8b45ae","slug":"admission-on-tenth-cutoff-started-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में दसवीं कटऑफ के दाखिले शुरू, मामूली गिरावट होते ही बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में दसवीं कटऑफ के दाखिले शुरू, मामूली गिरावट होते ही बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी श्रेणियों के लिए जारी की गई दसवीं कटऑफ के दाखिले शुरू हो गए। मामूली गिरावट होते ही पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र दाखिला लेने पहुंचे। हालांकि कुछ कॉलेजों को अब भी छात्रों का इंतजार है, क्योंकि वहां इक्का-दुक्का छात्र ही पहुंचे। शनिवार को कॉलेजों में छात्रों की भीड़ बढ़ सकती है। 14 अगस्त तक होने वाले इस कटऑफ के दाखिले में कॉलेजों को सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रेगुलर कॉलेजों और एनसीवेब (नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड) में दाखिले शुरू हो गए। रेगुलर कॉलेजों में जिन छात्रों का अब तक कहीं दाखिला नहीं हुआ था वह दाखिला लेने पहुंचे। वहीं बीती कटऑफ में दाखिला ले चुके विद्यार्थी भी अपना दाखिला रदद् करवा कर इस कटऑफ में दाखिला लेना चाह रहे थे। लेकिन उन्हीं छात्रों को प्रमुखता दी जा रही है जिनका दाखिला अब तक कहीं नहीं हुआ। कॉलेजों में सामान्य के लिए गिने-चुने कोर्स में ही दाखिले के विकल्प बचे हैं।
विज्ञापन
लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनका दाखिला अंक कम होने के कारण नहीं हो सका है। उन्हें उम्मीद थी कि इस कटऑफ में ज्यादा गिरावट होने से उन्हें दाखिले का विकल्प मिल सकता है। कॉलेजों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तक सामान्य श्रेणी की सीटें तो भरने की उम्मीद है। लेकिन आरक्षित श्रेणियों की सीटों के विषय में शनिवार के दाखिलों के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन