{"_id":"5787a7ee4f1c1b027d13f644","slug":"admission-of-the-third-cut-off-starting-the-last-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी कट ऑफ के दाखिले शुरू, आज है आखिरी दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तीसरी कट ऑफ के दाखिले शुरू, आज है आखिरी दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन एडमिशन के तहत शहर के तीनों कॉलेजों में बृहस्पतिवार को तीसरी कट ऑफ के लिए दाखिले का दौर शुरू हो गया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने तीनों कॉलेजों में दाखिला लिया। ऐसे विद्यार्थी भी कॉलेजों में पहुंचे जिनका नाम तीसरी लिस्ट में भी नहीं आ सका है। इन सभी का भविष्य ऐसे अभ्यर्थियों पर टिका है जिन्होंने लिस्ट में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं लिया है। फिलहाल ऐसे विद्यार्थी अपने दाखिले को लेकर संशय में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला महाविद्यालय में बस पास बनवाने के लिए भी छात्राओं की लंबी लाइन लगी रही। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में सैकड़ों छात्राएं दाखिले के लिए पहुंची। दूर-दराज से आईं छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंची थीं। ज्ञात हो कि महिला कॉलेज में तीसरी कट ऑफ के दौरान भी मेरिट हाई है। जिस कारण बड़ी संख्या में छात्राओं के एडमिशन का सपना अधूरा रह गया है। बैंकों में भी चालान के लिए छात्राओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 में भी दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। इन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने फीस जमा कराने के लिए पर्याप्त काउंटरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को तीसरी कट ऑफ के दाखिले का अंतिम दिन है। अगर इसके बाद भी कॉलेजों में सीटें नहीं भरीं तो वेटिंग वालों को मेरिट के आधार पर मौका दिया जाएगा। ऐसे भी छात्र हैं जो डीयू के चक्कर में कॉलेजों की पहली व दूसरी कट ऑफ में दाखिला नहीं ले पाए थे। ऐसे में वह दोनों स्थानों से दाखिला पाने से रह गए हैं। इन्हें भी खाली सीट का इंतजार है।