{"_id":"5ae9c7654f1c1b86098b7c52","slug":"admission-in-iiit-delhi-will-be-started-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईआईटी दिल्ली जुलाई सत्र से दाखिला, ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग से होगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईआईटी दिल्ली जुलाई सत्र से दाखिला, ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग से होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 May 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
IIIT Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईआईटी (इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी ) दिल्ली में जुलाई सत्र से छात्रों को कंप्यूटर साइंस और बायोसाइंसेज में बीटेक की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इच्छुक छात्र दिल्ली के चार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों व संस्थानों की ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्र का जेईई मेन का स्कोर देखा जाएगा।
विज्ञापन
आईआईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर पंकज जलोटे के मुताबिक, छात्रों को जुलाई सत्र में दो नए कोर्स में दाखिले संग पढ़ाई का मौका मिलेगा।
उक्त प्रोग्राम को आठ सेमेस्टर में बांटा गया है, जिसमें विभिन्न इकाइयों को पहले चार सेमेस्टर में शामिल किया जाएगा। जबकि बाद के चार सेमेस्टर में मुख्य रूप से वैकल्पिक पाठ्यक्रम शामिल होंगे, जोकि छात्रों को उनके हितों के आधार पर विषयों का चयन करने की सुविधा देंगे।
विज्ञापन
इस कोर्स की पढ़ाई से छात्र जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में महारत हासिल कर सकेंगे। बायोसाइंसेज में छात्र को आगे रिसर्च में बेहतर मौका उपलब्ध होगा।
फिलहाल आईआईआईटी दिल्ली में बीटेक प्रोग्राम में सीएसईए, ईसीईए, सीएसएएमए, सीएसडीए और सीएसएसएस कोर्स की पढ़ायी होती है। पंजीकरण जून के पहले सप्ताह में खोले जाने की संभावना है। दाखिला आवेदन पत्र भरने के बाद काउंसलिंग की सुविधा होगी।