{"_id":"58fa26354f1c1be6398b4b63","slug":"admission-have-to-be-take-early-after-result-declearation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय सीमा में दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ेगी परेशानी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तय समय सीमा में दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ेगी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अगली कक्षा में दाखिले की लेटलतीफी भारी पड़ सकती है। 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के दस दिनों के भीतर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में दाखिला लेना होगा। ऐसा न करने पर दाखिला प्रक्रिया से विद्यार्थी को वंचित रहना पड़ सकता है।
इस बार हरियाणा बोर्ड का 10वीं व 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 20 मई को घोषित किया जाएगा। ऐसे में जल्द से जल्द दाखिला प्रक्रिया पूरी कर पढ़ाई पर जोर देने की तैयारी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के दस दिन के अंदर 11वीं कक्षा में प्रोविजनल दाखिले के लिए आवेदन कर देना होगा। विशेष परिस्थितियों में ही दस दिन से ज्यादा की छूट दी जा सकेगी, इसके लिए उचित कारण बताते हुए ब्लॉक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
यह निर्णय इसलिए लिया गया है, तकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। दरअसल, हर बार विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टी में घूमने फिरने चले जाते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के महीनेभर बाद तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहती है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान होता है।
इस बार 20 मई को बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के दस दिन के अंदर बच्चों को दाखिला लेना होगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है।
-डॉ जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा बोर्ड