{"_id":"5a4e4f014f1c1baa268b79de","slug":"admission-for-new-session-in-delhi-university-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में नए सत्र के दाखिले की तैयारी शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में नए सत्र के दाखिले की तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने यूजी (अंडर ग्रेजुएट) व पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) दाखिले से जुड़े हर पहलू पर चर्चा करने के लिए 47 सदस्यीय दाखिला समिति गठित कर दी है। यूजी दाखिले के लिए पहली बार यूजी ओएसडी भी बनाया गया है। जल्द ही दाखिला समिति बैठक करेगी।
विज्ञापन
डीयू में आगामी सत्र के यूजी व पीजी दाखिले जल्द शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में मार्च-अप्रैल में गठित की जाने वाली दाखिला समिति को समय से पहले बना दिया गया है। यूजी-पीजी के दाखिले को बाधा रहित बनाने के लिए 47 सदस्यीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
फैकल्टी ऑफ साइंस के डीन प्रो एमके पंडित को इसका चेयरमैन बनाया गया है। इसके सदस्यों में कुछ कॉलेजों के प्रिंसिपल को भी रखा गया है। इसके अलावा दाखिले को लेकर छात्रों व अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहली बार यूजी के दाखिले के लिए डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ गुुरप्रीत सिंह टुटेजा को यूजी ओएसडी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
स्टूडेंट फ्रैंडली होगी प्रक्रिया
सूत्र बताते हैं कि बीते साल बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स से जुड़े दाखिले कटऑफ की बजाए एंट्रेस से करने की तैयारी की गई थी, लेकिन जल्दबाजी में उठाए गए कदम से छात्रों को परेशानी न हो इस कारण उसे टाल दिया गया था। इस बार फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि डीयू के कुछ कोर्सेज के दाखिले कटऑफ की बजाए एंट्रेस से कराने की तैयारी है। वहीं, पिछली बार से सबक लेते हुए इस दफा ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कराने व पूरी दाखिला प्रक्रिया को स्टूडेंट फ्रैंडली बनाया जाएगा।