{"_id":"5978969b4f1c1b3b4f8b4808","slug":"admission-for-ncweb-in-delhi-university-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब में बची तीन हजार सीटों पर दाखिले आज से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनसीवेब में बची तीन हजार सीटों पर दाखिले आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:47 AM IST
सार
छठी कटऑफ जारी, दाखिले के लिए मिलेंगे सिर्फ दो दिन
बीए में एससी श्रेणी के लिए 26 सेंटरों में से 5 पर मौका
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की छठी कटऑफ जारी कर दी गई है। एनसीवेब मेें अब भी तीन हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए ही छठी व सातवीं कटऑफ निकालने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि छठी लिस्ट में दाखिले के लिए महज दो ही दिन (बृहस्पतिवार व शुक्रवार) मिलेंगे। इस कटऑफ में औसतन 0.50 से 6 फीसदी तक की गिरावट की गई है। सामान्य श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम में 10 सेंटरों पर दाखिले का विकल्प अभी भी खुला हुआ है।
विज्ञापन
वहीं 26 कॉलेज सेंटरों में बीए प्रोग्राम में ओबीसी श्रेणी के लिए महज सत्यवती कॉलेज में दाखिले बंद हुए हैं। इस तरह से ओबीसी श्रेणी में दाखिले की संभावनाएं हैं। वहीं एससी श्रेणी की बात की जाए तो महज 5 सेंटरों पर दाखिला हो सकता है।
विज्ञापन
इस श्रेणी के लिए 0.50 फीसदी से लेकर 2 फीसदी की गिरावट की गई है। ओबीसी श्रेणी वाले बीए में अदिति कॉलेज व भगिनी निवेदिता में 48 फीसदी पर दाखिला ले सकते हैं। एसटी श्रेणी की बात की जाए तो अभी सीटें नहीं भरने के कारण सभी सेंटरों पर दाखिले खुले हुए हैं। सभी सेंटरों पर 33 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।
बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए 10 सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। इस श्रेणी के लिए सबसे अधिक कटऑफ भारती कॉलेज व पीजीडीएवी की 70 फीसदी है। ओबीसी श्रेणी के लिए सभी सेंटरों पर दाखिले खुले हैं। इस श्रेणी में सबसे कम 45 फीसदी कटऑफ अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता की है। जबकि सबसे अधिक 66 फीसदी हंसराज कॉलेज की है।
जहां बीए में एससी श्रेणी के दाखिले कम ही सेंटरों पर लिए जा सकते हैं वहीं बीकॉम में एससी श्रेणी के लिए दाखिले सिर्फ राजधानी कॉलेज में ही बंद हुए हैं। बीकॉम में एसटी श्रेणी का दाखिला सभी सेंटरों पर 33 फीसदी में हो जाएगा।